Uttarakhand News

उत्तराखंडः होटल में मिला महिला का शव, पुलिस सिपाही पर दुष्कर्म-हत्या का केस

Ad

देहरादूनः हरिद्वार से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां हरिद्वार के एक होटल के एक कमरे में देहरादून की ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव मिला। अब इस घटना से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं, जिसने सनसनी फैला दी है। सिपाही दीपक चौहान पर आरोप है कि उसने ही महिला को अपनी पत्नी बताया था और होटल में एंट्री की थी। महिला के परिवारवालों का आरोप है कि ये हत्या जहर देकर की गई है। और पुलिस आरोपियों को बचा रही है।

बता दें कि घटना के बाद देर रात पुलिस ने सिपाही दीपक चौहान और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कर लिया। इससे पहले रविवार की सुबह होटल के मैनेजर ने पुलिस को खबर दी थी कि महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस वीडियोग्राफी के साथ होटल पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गई। तो महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। पुलिस को कमरे के अंदर शराब की बोतलें, सिगरेट, नॉनवेज और गुटखे के पैकेट मिले।

पुलिस ने होटल के मैनेजर से पूछताछ की तो तो पता चला कि मायापुर पुलिस चौकी के सिपाही ने ही होटल में कमरा बुक कराया। कांस्टेबल दीपक चौहान महिला को होटल तक लेकर आया था। होटल के रजिस्टर में सिपाही ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए एंट्री की थी। मृतका की पहचान दून निवासी के रूप में हुई। वो देहरादून में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। और एक शादी की बुकिंग के चलते हरिद्वार आई थी। महिला तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। पुलिस की जांच में पता चला की होटल में कमरे की बुकिंग कराते समय सिपाही दीपक चौहान ने न तो अपनी आईडी दी थी और न ही महिला की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top