Uttarakhand News

द्वाराहाट MLA पर शारीरिक शोषण का आरोप,महिला बोली-DNA टेस्ट करा लो

Ad

द्वाराहाट से भाजपा MLA महेश नेगी सुर्खियों में हैं। महेश नेगी की पत्नी ने दून की एक महिला और उसके परिवार पर ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला ने MLA विधायक से संबंध होने की बात कहते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही रकम नहीं देने पर उनके बेटे को भी जान से मरवाने और विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कराने की धमकी दी है। दूसरी ओर महिला ने विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक की पत्नी रीता ने नेगी ने नेहरू कॉलोनी थाने में महिला, उसके पति, भाभी और मां के खिलाफ तहरीर दी थी। रीता का कहना है कि उक्त महिला शादी से पहने उनके घर आया करती थी और महिला उसके पति पर गलत नजर भी रखती थी। कुछ समय पहले उसकी शादी शामली, उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से हुई। लेकिन कुछ समय बाद ही वो अपने पति से अलग रहने लगी। बीते रविवार को महिला ने फोन पर रीता को बताया कि विधायक और उसके संबंध रहे हैं। इससे उनकी एक संतान भी है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में महिला ने विधायक महेश नेगी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि विधायक ने उसका दो वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। दावा किया कि उसकी बेटी के पिता विधायक महेश नेगी ही हैं। महिला ने कहा कि वह बेटी और विधायक का डीएनए टेस्ट कराना चाहती है। वहीं विधायक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विधायक का कहना है कि वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।1.47 मिनट का यह वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें महिला ने अपने ऊपर लगे रंगदारी मांगने के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। वीडियो में उसने बताया कि उसने ऐसी कोई मांग विधायक के परिवार से नहीं की है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

video source-the95khabar

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top