Uttarakhand News

उत्तराखंड के लोगों को बड़ा झटका, नदी किनारे बने घरों पर चलेगा बुलडोजर

Ad

देहरादूनः शहर के लाखों लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। देहरादून के 1300 मकानों पर बुल्डोजर चलेगा। यह ऐसे मकान है जो नदी किनारे बने हुए हैं। इनकी मुकदमों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। पहले चरण में 205 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 50 से अधिक पट्टाधारकों के चालान किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई कार्रवाई के बीच पिछले दिनों गढ़वाल आयुक्त ने भी प्रशासन को बेदखली प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। 

बता दें कि जून 2019 में हाईकोर्ट (नैनीताल) के आदेश के बाद श्रेणी-132 (नदी, जोहड़, आदि) की भूमि पर बने निर्माणों की पड़ताल शुरू हुई थी। आदेश हुए थे कि डूब क्षेत्र होने के कारण यहां से लोगों को बेदखल कर निर्माण ध्वस्त किए जाएं। प्रशासन की पड़ताल में जिले में ऐसे 1365 निर्माण पाए गए। इनमें 40 निर्माण सरकारी पाए गए। प्रशासन ने सभी को नोटिस भेजे और संबंधित एसडीएम कोर्ट में मुकदमों का दौर शुरू हुआ।

देहरादून तहसील क्षेत्र में 205 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल का कहना है कि कई लोगों के मुकदमों में सुनवाई पूरी होने के बाद बेदखली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्हें जो टाइम दिया गया था वह पूरा हो चुका है। वहीं कई लोगों के चालान किए गए हैं। एसडीएम सदर ने अगले हफ्ते तक मामले में पूरी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने भी अधीनस्थों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top