Uttarakhand News

नए साल के दिन गांव और परिवार में कोहराम, सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत

Ad

हल्द्वानी: नए साल के दिन दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई है। साल के पहले दिन ग्राम प्रधान की मौत के बाद गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। खबर के अनुसार जौनपुर विकास खंड के सुमन क्यारी में बुधवार सुबह एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें ग्राम पंचायत जयदो के प्रधान महेंद्र सिंह (40) पुत्र सूपा सिंह की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान विकासनगर से डामटा की ओर अपनी कार से जा रहे थे।  इसी दौरान सुमन क्यारी के पास उनकी कार संख्या यूके 07 बीडब्ल्यू 3046 अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह निवासी ग्राम लटो जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बारे में नैनबाग चौकी प्रभारी हाकम सिंह तोमर ने बताया कि दुर्घटना सुबह 7.15 के लगभग हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top