Uttarakhand News

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा पीएम कोष में 50 लाख की मदद

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के चलते देश को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। देश को मदद करने के लिए कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं और डोनेशन कर रहे हैं। देश के लिए सहयोग की बात हो और उत्तराखंड पीछे रह जाए ऐसा हो नहीं सकता है। कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) आगे आया है और प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। बीसीसीआई उपाध्यक्ष एवं सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने इस डोनेशन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीएम कोष में सीएयू 50 लाख की आर्थिक सहायता देगी। इस बीमारी ने देश को संकट में डाल दिया है। कई लोगों को नौकरी से हाथ थोना पड़ा है लेकिन हम भारतवासी एक दूसरे के साथ है। इस मुश्किल समय मे देशवासियों को एकजुट होकर मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी संभव मदद करने की अपील की। बता दें कि उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सौरभ रावत ने इससे पहले मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपए का डोनेशन कर मिसाल पेश की थी। इसके अलावा स्पिनर मयंक मिश्रा के परिवार ने भी रुद्रपुर में जरूरतमंदों को राशन महैया करने का नेक काम कर रहे युवाओं को इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top