![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-RealStateDeveloper.jpg)
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2019/04/social-advt-knowledge-junction_1-1-300x60.jpg)
देहरादून: चारधाम यात्रा में दुनियाभर के तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2013 में आई आपदा के बाद भी लोग देवों से आर्शीवाद लेने पहुंच रहे हैं। शायद ये तीर्थयात्रियों के भरोसे की शक्ति के जिसने चारधाम को आपदा ने उभारने में मदद की। इस बार चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड स्थापित करने की ओर बढ़ रही है। बाबा केदार के दर पर तीर्थयात्रियों की बढ़ती हुई संख्या चौका रही है। पिछले एक महीने के सामने आए आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बराबर है।
सामने आए आंकड़ो के अनुसार ( बुधवार) बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में सिर्फ 2284 यात्रियों का ही फर्क है। साल 2013 के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए जिस तरह के प्रयास हुए हैं और केदारनाथ सुर्खियों में आया है, उसने लोगों के अंदर उत्सुकता पैदा की और नतीजा हमारे सामने है। वहीं चारों धाम में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या की बात करें तो वह 18 लाख के पास है। वर्ष 2018 में करीब 27 लाख तीर्थयात्रियों ने चारों धाम के दर्शन किए थे। वर्ष 2018 की बात करें, तो शुरुआती एक महीने में केदारनाथ में बदरीनाथ से ज्यादा यात्री पहुंच गए थे। पिछले साल शुरुआती एक महीने में केदारनाथ में 4,3,9473 और बदरीनाथ में 4,1,6697 तीर्थयात्री पहुंचे थे। वहीं पूरी यात्रा सीजन में बदरीनाथ में तीन लाख 16 हजार 60 यात्री केदारनाथ के मुकाबले ज्यादा पहुंचे थे। केदारनाथ में पिछले साल पूरी यात्रा के दौरान इस धाम में सात लाख 31 हजार 991 यात्री आए थे। इस बार, जून के दूसरे सप्ताह में ही वहां पर पांच लाख 87 हजार 200 यात्रियों की आमद हो चुकी है।
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2019/03/dps-123-e1551677651679-300x110.png)
केदारनाथ के सुर्खियों मे रहने का एक कारण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। जो कई बार बाबा के दर्शन करने पहुंचे है। इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में ध्यान भी किया, जिसके प्रति लोगों के मन में काफी उत्सुकता पैदा हुई।
कब कितने यात्री आए बदरी-केदार
वर्ष बदरीनाथ केदारनाथ
2013 497386 333656
2014 150060 40922
2015 366455 154385
2016 654355 309764
2017 920466 471235
2018 1048051 731991
चार धाम में यात्रियों की संख्या
बदरीनाथ- 589484
केदारनाथ- 587200
गंगोत्री- 302798
यमुनोत्री- 300598
सोर्स- अमर उजाला
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2023/05/HaldwaniLive_logo_compressed.jpg)