Uttarakhand News

कोरोना वायरस उत्तराखंड, हॉस्पिटल से भागा संदिग्ध मरीज

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचाया हुआ है। लगातार संख्या में हिजाफा हो रहा है। दुनियाभर में इसका इलाज खोजा जा रहा है। WHO ने पहले ही इसे महामारी घोषित कर दिया है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। उत्तराखण्ड में कोरोना का पहला केस सामने आ गया है। कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने स्कूल, कॉलेज, मॉल और GYM बंद करवा दिए है। 31 तारीख तक के लिए यह फैसला लिया गया है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से जुड़ा चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है। इस वायरस ने लोगों को इतना डरा दिया है कि वह इलाज करने से भी डर रहे हैं।

खबर के अनुसार आठ मार्च को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) से लौटा एक युवक सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचा। सोमवार को खांसी-जुकाम और गले में खराश की शिकायत थी। इससे पहले युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था। वहां उसकी जांच में सब सामान्य मिला था। रूटीन चेकअप और युवक की केस हिस्ट्री जानने के बाद कोरोना  वायरस की आशंका में उसके सैंपल लिए गए थे ।

हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी तो गंगनहर रुड़की निवासी युवक डर गया और हॉस्पिटल से भाग गया। उसे राजकीय मेला अस्पताल हरिद्वार भेजा जा रहा है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। इसके बाद सीएमओ की सूचना पर एसएसपी ने पुलिस टीम भेजी। बाद में पुलिस और स्वास्थ्य टीम घर के पते पर जाकर युवक को साथ ले आई। युवक को राजकीय मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः Corona के खौफ के बीच इंटरनेट पर वायरल हुई यह शॉर्ट फिल्म,देखकर उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ेंः रातों रात TikTok स्टार बनी हिंदी-पंजाबी बोलने वाली विदेशी भाभी,वीडियो वायरल,देखें

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः कुत्ते ने भौंका तो पड़ोसी ने चला दी गोली,पैर में लगा छर्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top