Uttarakhand News

उत्तराखंडः प्रेमी जोड़े की बेरहमी से कर डाली पिटाई, शरीर पर गहरे घाव के निशान

Ad

हल्द्वानीः राज्य में प्रेमी जोड़ों को पकड़ने और उनकी पिटाई करने के मामले आए दिन बढञते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला ऊधमसिंहनगर से सामने आया है। जहां में प्रेमी युगल की जमकर पिटाई की गई। लड़का और लड़की दोनों घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि मामला काशीपुर के बांसखेड़ा खुर्द गांव का है। जहां एक लड़के का पड़ोस में रहने वाली लड़की संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले 3 साल से दोनों रिलेशन में थे। रविवार रात जब लड़की के घरवाले सो रहे थे। तभी लड़की अपना सामान समेट कर प्रेमी के घर पहुंची गई । जब इसका पता परिवारवालों को चला तो वे लड़की के पीछे-पीछे लड़के के घर पहुंच गए। परिवार लड़की को वापस ले जाने की बात पर अड़ गए। वो उसे जबर्दस्ती साथ ले जा रहे थे। यह देख लड़के और उसके परिवारवालों ने इसका विरोध किया। लेकिन लड़की के परिवारवालों ने एक ना सुनी और मारपीट करने लगे। मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि लड़के के परिवारवालों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

इसके बाद लड़की के परिवारवालों ने लड़के की पीटाई तो की ही साथ में लड़की को भी पीट डाला। दोनों को बड़ी ही बेरहमी से पीटा गया। इसके चलते दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लड़के के परिवारवालें ही दोनों को अस्पताल लाए। लेकिन लड़की के परिवारवाले यहां भी पहुंच गए और लड़की को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। अस्पताल के कर्मियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद वो लड़की को बिना साथ लिए लौट गए। लड़के के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। उसका कहना है कि लड़की सुबह 3 बजे अपना सामान लेकर उसके घर आई थी। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड: पुलिस परेशान, सिर दर्द बनी FIR, लिखने में लगेगा एक हफ्ता

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः फिर छाई CPU, पिकअप और पांच लाख रुपये

यह भी पढ़ेंः नैनीतालः बेटी ने की खुदकुशी, लेकिन घरवालों ने बेटी का शव लेने से किया इनकार

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः दवा लेकर लौट रही दादी और पोते को ट्रैक्टर ने कुचला, दादी की हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top