Uttarakhand News

उत्तराखंडः फेसबुक पर खुदकुशी की पोस्ट डालकर लापता हुआ फिल्ममेकर, मचा हड़कंप

Ad

देहरादूनः सोशल मीडिया में तब सनसनी मच गई। जब संत रविदास के जीवन पर फिल्म का निर्माण कर रहे कनखल निवासी निर्माता-निर्देशक ने फेसबुक पर खुदकुशी की चेतावनी देकर गायब हो गया। पुलिस और परिवारवाले उनकी तलाश में जुटे। आधी रात को निर्माता-निर्देशक के वापस लौटने पर सबने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माण में कुछ लोगों के धोखा देने से डिप्रेशन में आकर उन्होंने यह कदम उठाया था।

बता दें कि कनखल निवासी पुरुषोत्तम शर्मा सत्या ऑनलाइन प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं। करीब दो साल पहले पुरुषोत्तम शर्मा ने संत रविदास के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण शुरू किया था। फिल्म 80 प्रतिशत पूरी होने के बाद आर्थिक तंगी के वजह से निर्माण रोकना पड़ा। इसी दौरान पुरुषोत्तम शर्मा ने बाकी का 20 प्रतिशत काम पूरा करने के लिए कुछ लोगों से मदद मांगी। पुरुषोत्तम शर्मा के सिर पर काफी कर्ज हो गया और फिल्म आधे में ही में रुक गई। डिप्रेशन में आने के चलते शनिवार रात पुरुषोत्तम शर्मा ने फेसुबक पर लाइव आकर खुदकुशी करने की सूचना डाली और फिल्म में सहयोग करने वाले एक व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर घर से लापता हो गए। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। 

इसके बाद आधी रात को पुरुषोत्तम शर्मा से कुछ लोगों का संपर्क हुआ और वह घर लौट आए। कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान का कहना है कि फिल्म निर्माता पुरुषोत्तम शर्मा को सकुशल ढूंढ लिया गया है। इसके पीछे क्या कारण रहा है, इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top