Uttarakhand News

उत्तराखंडः अस्पताल में कर्मचारी का पंखे से लटकता हुआ मिला शव,मचा हड़कंप

Ad

उत्तराखंडः अस्पताल में कर्मचारी का पंखे से लटकता हुआ मिला शव,मचा हड़कंप

बाजपुरः बाजपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां बाजपुर थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अस्पताल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह अस्पताल पहुंचे व्यक्ति ने फंदे से लटकता हुआ उसका शव देखा तो उसके होश उड़ गए। और देखते ही देखते अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले की जानाकरी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंखे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कर्मचारी ने खुदकुशी आखिर किन वजहों से की, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बाजपुर थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा के अंतर्गत ग्राम रामनगर में अमरपाल सिंह के मकान में कृष्णा अस्पताल संचालित है। और अस्पताल में बाजपुर विकासखंड के बन्नाखेड़ा निवासी सोनू काम करता है। अस्पताल में उसकी रात की ड्यूटी थी। सुबह जब अस्पताल में रमेश नाम का व्यक्ति पहुंचा तो उसने आवाज लगाई। पर कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में पंखे से सोनू का शव लटका हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौकेर पर पहुंची केलाखेडा पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top