Nainital-Haldwani News

नैनीताल में फिर होगी बर्फबारी,अपडेट के साथ मौसम विभाग ने किया राज्य को अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: पहाड़ों में बर्फाबारी का दौर शुरू हो गया है और ययह कुछ दिन रहने वाला है। ऐसा कहना है मौसम विभाग का। इस संबंध में उसकी ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार ,मंगलवार को ऊंचाई वाले स्थानों हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों ओलावृष्टि हो सकती है ।वहीं, बुधवार को ऊंचाई वाली जगहों मसूरी, चकराता, धनोल्टी और नैनीताल समेत कई इलाकों में एक बार फिर भारी बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यहां एक से दो फीट तक बर्फ गिर सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च वायु दबाव के कारण पूरे उत्तर भारत में मौसम प्रभावित रहने वाला है। छह से नौ जनवरी तक उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। गढ़वाल मंडल के ऊपरी इलाकों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में छह और सात जनवरी (सोमवार-मंगलवार) को हल्के ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की संभावना है।जबकि, निचले इलाकों देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार में इन तिथियों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। जबकि, आठ जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। इनमें देहरादून के चकराता और मसूरी व टिहरी के धनोल्टी में एक से दो फीट तक बर्फ जम सकती है। गढ़वाल क्षेत्र में आठ जनवरी को तो राहत मिलने की संभावना है। लेकिन, कुमाऊं के ऊपरी इलाकों में नौ जनवरी को भी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है।

जबकि, कुमाऊं क्षेत्र में भी पहाड़ी इलाकों पर बर्फ और मैदानी इलाकों में हल्की से बारी ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस संबंध में उत्तराखंड सरकार को अलर्ट जारी कर पर्याप्त व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।  ग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top