Uttarakhand News

सोशल मीडिया पर सीएम त्रिवेंद्र रावत के निधन की अफवाह उड़ा दी

Ad

राज्य में कोरोना वायरस को लेकर तमाम अफवाह के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने केस भी दर्ज किए हैं और गिरफ्तारी भी हुई है। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान भी चलाया हुआ है। लोगों को चेतावनी भी दी गई हैं कि वह बिना जांचे खबर शेयर ना करें। उत्तराखंड में कोयले से कोरोना का इलाज वाली अफवाह खूब चर्चा में रही थी।

इसी क्रम में एक अज्ञात ने सीएम त्रिवेंद्र रावत के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर फैला दी। इस मामले के सामने आने के बाद सनसनी मच गई थी।महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की खोज जारी है। इसके अलावा पुलिस को शक है कि यह कार्य किसी के कहने पर भी अंजाम तक पहुंचाया गया हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top