Uttarakhand News

उत्तराखंडः अस्पताल में गुटखा खाना महिला कर्मचारी को पड़ा महंगा, कटा चालान

Ad

नैनीतालः गुटखा एक ऐसा जहर है जिसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। गुटखा खाने की लत केवल पुरुषों में ही नही बल्की बच्चों और महिलाओं में भी होती है। सरकार ने पब्लिक प्लेस में गुटखा खाने पर जुर्माना तो लगया है। लेकिन गुटखे की लत ऐसी होती है जिसकी वजह से लोग यह तक भूल जाते हैं कि वे पब्लिक प्लेस में गुटखा खा रहे है। ऐक ऐसा ही मामला अल्मोड़ा से सामने आया है। जहां एक महिला कर्मचारी को अस्पताल में गुटखा खाना महंगा पढ़ गया।

बता दें कि अल्मोड़ा में एक महिला कर्मचारी पर आरोप है कि वो जिला चिकित्सालय के दंत विभाग के कार्यालय कक्ष में गुटखा खा रही थी। महिला गुटखा खाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रमुख चिकित्साधीक्षक ने जैसे ही यह देखा तो उन्होंने तुरंत फोन करके पहले महिला को फटकार लगाई। इसके बाद सुरक्षा कर्मी को मौके पर भेजा। और महिला का 500 रुपये का चालान काटा गया।

अस्पताल में लगे सभी कैमरों की स्क्रीन PMS डॉक्टर प्रकाश वर्मा के ऑफिस में है। ताकी अगर कोई भी अस्पताल परिसर में गलत काम करता है। या गंदगी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top