Nainital-Haldwani News

पहाड़ घूमने आई विदेशी लड़की ने गाया ‘बेडू पाको’,सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

नैनीतालः उत्तराखंड की संस्कृति ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैं। दुनिया भर के लोग जब भी यहां आते हैं तो वो उत्तराखंड की संस्कृति के दीवाने हो जाते हैं। वहीं विदेश के लोगों को देवभूमि के लोकगीत भी काफी पसंद आते हैं। जिसे सुनकर वे अपने आप को रोक नही पाते और गीतों की मधुर धुनों को गुनगुनाने के साथ उनमें जमकर डांस भी करते हैं। एक ऐसा ही वायरल वीडियो हुआ, जिसमें विदेशी महिलाओं का ग्रुप पहाड़ी लोकगीत गुनगुनाते और उन पर जमकर थिरकते हुए नजर आया।

यह भी पढ़ें: अकेली शैफाली खिताब नहीं दिला सकती थी, भारत हकदार भी नहीं था !

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में खुला कुमाऊं का पहला महिला डाक घर

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर पहुंचा हल्द्वानी का राहुल, वीडियो देखकर आप खुद भी फैन हो जाएंगे

यह भी पढ़ें: कमाल के पल,आठ साल बाद भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे सहवाग-सचिन

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, फैंस बोले थैंक्यू

बता दें कि विदेशी लड़की ने कुमाऊं का सबसे लोकप्रिय लोकगीत बेडू पाको बारामासा गाया। इतना ही नही लड़की ने कुमाउंनी लोकगीत शकुना दे भी गुनगुनाया। इस वीडियो को मुक्तेश्वर के कैंप परपल में रिकॉर्ड किया गया है। कैंप परपल और मनोज मेहरा द्वारा तैयार ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। और इस वीडियो को पहाड़ी फैंस खूब देख रहे हैं और पसंद भी कर रहें हैं। इससे पहले इस लोकगीत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के भारत दौरे के दौरान हुए एक कार्यक्रम में बजाया गया था। विदेशी पहाड़ की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने आते हैं और वो पहाड़ की संस्कृति और यहां के खान-पान से लेकर पहाड़ी लोकगीतों के दीवाने हो जाते हैं।

video source-rajyasameeksha

To Top