Nainital-Haldwani News

सरकार ने भ्रष्टाचार पर किया है वार,हल्द्वानी पहुंचे पूर्व सीएम ने किया केंद्र सरकार का गुणगान

Ad

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्र सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल का गुणगान करते हुए केंद्र की कई महत्वकांक्षी योजनाओं को गिनाया। हल्द्वानी स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय में निशंक ने केंद्र के साढे चार साल के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी शासन देने के साथ-साथ गरीब शोषित वंचित के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं से देश की जनता को काफी लाभ पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वच्छ भारत मिशन हो या उज्जवला गैस योजना इसके अलावा प्रधानमंत्री जनधन योजना हो या सौभाग्य योजना सभी योजनाओं मैं गरीब निम्न वर्गीय परिवारो को लाभ मिला है निशंक ने कहा कि यह सरकार गरीबों के लिए निरंतर काम कर रही है और अपने काम के बलबूते पर ही आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीट के साथ जीतेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top