Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर: पति को पत्नी पर था शक, रात को दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Ad

उत्तराखंड में एक और घर शक के वजह से उजड़ गया। पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामला रुड़की में बुग्गावाला क्षेत्र की है। पति ने रात में वारदात को अंजाम दिया। घटना सुबह सामने आई और इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

खबर के अनुसार गोमतीपुरा निवासी अमित कुमार ने अवैध संबन्ध के शक में अपनी पत्नी सुशीला उम्र 28 वर्ष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी से हत्या के लिए इस्तेमाल चाकू को भी भरामद कर लिया है। इस घटना के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top