Uttarakhand News

लंदन के चुनावी मैदान में उतरे उत्तराखंड के दो युवा, भारतीयों के हित के लिए पेश की अपनी दावेदारी

हल्द्वानी: उत्तराखंडी दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे हुए हैं। पहुंचने की बात तो दूर रही, विदेशों में चुनाव लड़ने की तैयारी में भी आगे हैं उत्तराखंड वासी। राज्य के दो लोगों ने लंदन में हो रहे निकाय चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है। टिहरी के घनसाली ब्लॉक के जयप्रकाश जोशी और अल्मोड़ा के गौरव पांडे ने हर उत्तराखंडी का नाम रौशन किया है।

दरअसल 6 मई को संपन्न हुए लंदन के निकाय चुनावों में दो भारतीय भी थे। दोनों उत्तराखंड के मूल निवासियों को विदेश में चुनाव लड़ने का मौका मिला। बता दें कि जयप्रकाश जोशी डर्बी शहर के सिनफिन एंड ओसमसटॉन वार्ड जबकि गौरव पांडे मैकवर्थ एंड मॉर्ले वार्ड से कंजर्वेटिव पार्टी के लिए काउंसलर पद के प्रत्याशी हैं। बता दें कि परिणाम शुक्रवार यानी आज ही घोषित किए जाने हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों युवा उत्तराखंड क्रांतिदल प्रवासी मोर्चा के सक्रिय सदस्य हैं। साथ ही वहां चार साल से कंजरवेटिव पार्टी से जुड़े हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कंजरवेटिव पार्टी ब्रिटेन की सत्तारुढ़ पार्टी है और निकाय चुनाव में उसकी स्थिति मजबूत बताई जा रही है। लिहाजा पार्टी ने दोनों को ही काफी ऊर्जावान प्रत्याशी बताकर प्रचार किया है।

जयप्रकाश का मुकाबला डर्बी पार्टी के लीडर जबकि गौरव का मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है। जयप्रकाश जोशी की शिक्षा श्री रघुवीर हाईस्कूल मुबंई, जीआईसी रामाश्रम जखोली, स्वामी रामतीर्थ कैम्पस पुरानी टिहरी (स्नातक) से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने डर्बी कालेज ब्रूमफील्ड हॉल से हार्टीकल्चर में डिप्लोमा किया। ब्रिटेन में पहले रेस्टोरेंट में काम किया। पिछले 11 साल से एक निजी कंपनी में क्वालिटी ऑडिटर हैं।

दूसरी तरफ गौरव 2005 में ब्रिटेन आए। अल्मोड़ा निवासी गौरव ने केवी उधमपुर से 12 वीं करने के बाद आईएचएम लखनऊ से होटल मैनेजमेंट किया और चकलास उर्दु विवि व चेल्सिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। जयप्रकाश और गौरव का मानना है कि उन्हें यहां के लोगों का भारतीयों के प्रति नजरिया बदलना है। इन्हीं कुछ नए विचारों के कारण उन्हें टिकट भी दिया गया है।

जय प्रकाश जोशी ने बताया कि वह करीब 17 साल से ब्रिटेन में हैं और यह उनका चौथा काउंसलर चुनाव है। डर्बी शहर के उनके वार्डों की वोटर संख्या करीब 15-15 हजार तक है। ब्रिटेन में काउंटी में हर वार्ड में तीन काउंसलर होते हैं जिनका कार्यकाल चार साल होता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में करीब डेढ़ लाख लोगों ने कोरोना वायरस को हराया,अपने जिले का जानें हाल

यह भी पढ़ें: निवेश एक बार, आमदनी बार बार, बिष्ट उद्योग दे रहा है घर पर व्यवसाय शुरू करने का शानदार मौका

यह भी पढ़ें: फौरन निपटा लीजिए बैंक से जुड़े काम, मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:डीएम को मिली शिकायत,राशन की दुकान पर अनिवार्य हुए ये नियम

यह भी पढ़ें: नैनीताल: महामारी से लड़ने के लिए युवा संभालेंगे मोर्चा, वेबसाइट पर करें पंजीकरण

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मास्क के साथ भी इस्तेमाल कर सकेंगे ऑक्सीजन पंप,10वीं के आदेश डबराल ने किया आविष्कार

To Top