Uttarakhand News

काशीपुर से बड़ी खबर,दो दिन का लॉकडाउन, कुछ ही सेवा रहेंगी जारी

Ad

काशीपुर से बड़ी खबर,दो दिन का लॉकडाउन, कुछ ही सेवा रहेगी जारी

हल्द्वानी: पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ही दिन में 24 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने काशीपुर में तत्काल प्रभाव से दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बता दें कि शादी में गए 100 लोगों के सैंपल 8 जुलाई को लिए गए थे। शनिवार को 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसमें से 14 लोग विवाह समारोह में शामिल थे। एक ही दिन में 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद बैठक हुई और काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से अगले 38 घंटे के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया । यह लॉकडाउन 12 व 13 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में सभी तरह के वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। यानी मॉल, व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान आदि बंद रहेंगे। इस दौरान केवल दवा की दुकानें और दूध डेयरी खोलने की छूट होगी। लॉकडाउन की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची तो दुकानों में भीड़ लगना शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top