Uttarakhand News

उत्तराखंड:नियमों का उल्लंघन ना हो, यहां होगी शराब की होम डिलीवरी

Ad

हल्द्वानी: शराब की ब्रिकी के वजह से नियमों का पालन हो और परेशानी ना हो इसके लिए टिहरी के कीर्तिनगर में शराब की दुकान बीच बाजार में होने के चलते वहां शराब की होम डिलीवरी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने आदेश जारी किया है कि शराब की दुकानों को नहीं खोला जाएगा लेकिन शराब की होम डिलीवरी की जाएगी।

कीर्तिनगर एसडीएम संदीप तिवारी का कहना है कि सामाजिक दूरी के नियम के चलते यह फैसला लिया गया है। कीर्तिनगर में शराब की दुकान बाजार में होने की वजह से बंद रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार से भीड़ भाड़ न हो। उन्होंने शराब की दुकानदारों को होम डिलीवरी करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत शराब की तीन दुकानें आती हैं। इन में से दो दुकानें आबादी क्षेत्र में नहीं आती है, केवल एक दुकान आबादी क्षेत्र में है।

उत्तराखंड में सोमवार से लॉकडाउन-3 लागू हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा बाजार खुलने की नहीं बल्कि शराब की बिक्री शुरू होने की हो रही है। आज सुबह 7 बजे से शराब के लिए दुकान के बाहर लंबी लाइन देखने को मिली। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुए जहां शराब खरीदी के वजह से सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन हुआ। इसके अलावा यातायात में भी परेशानी हुई, इसके अलावा लाइन इतनी लंबी थी कि दूसरी दुकान स्वामियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी में प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए शराब दुकाने बंद करवा दी। शराब की दुकानें खुलने का वक्त सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक रखा गया था। अगर ऐसे ही चलता रहा तो शायद शराब की दुकानों को लॉकडाउन की अवधि तक बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top