Uttarakhand News

हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल का नामांकन हो सकता है निरस्त!

Ad

हरिद्वार: लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आ रही हलचल पर पूरे देश की नजर है। राजनीतिक दल चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए लगातार रैली कर रहे हैं। अपने विज़न को लोगों के सामने रखने का काम जारी है। इसी बीच हरिद्वार लोकसभा के विषय में एक खबर ऐसी आ रही है जो भाजपा खेमे को परेशान कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकन को निरस्त करने की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति आलोक सिंह की बेंच आज फैसला करेगी। भाजपा के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी मनीष वर्मा ने इस मामले में याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है। मनीष की ओर से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र बर्थवाल केस की पैरवी कर रहे हैं। इस मामले में मनीष वर्मा का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है।उनका कहना है कि रमेश पोखरियाल के नामांकन में गंभीर आपत्तियां हैं।

चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट के नियम के विरुद्ध जाकर उन्होंने अहम  जानकारियां छिपाई हैं। इसके अलावा उनके द्वारा शपथ पत्र गलत भरा गया है। फॉर्म ए और बी भी अधूरा है।मनीष ने कहा कि यदि चुनाव आयोग को प्रोवीजनल नो ड्यू से ही काम चलाना था तो सभी प्रत्याशियों से नो ड्यू सर्टिफिकेट क्यों मांगा गया। यदि शपथ पत्र गलत व झूठा ही स्वीकार करना था तो देश भर के प्रत्याशियों से शपथ पत्र मांगा ही क्यों गया। फिलहाल अभी फैसला आने वाला है और अगर ये निशंक के खिलाफ जाता है तो हरिद्वार में भाजपा पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top