Uttarakhand News

उत्तराखंड में विवाहिता और प्रेमी ने गटका जहर, दोनों की हुई मौत

Ad

उत्तराखंड में विवाहिता और प्रेमी ने गटका जहर, दोनों की हुई मौत

रुद्रपुरः ऊधमसि‍ंह नगर जिले के दिनेशपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ी दिए। जहां प्रेम प्रसंग में बाधा बनी शादी तो प्रेमी युगल ने जहर गटक लिया। प्रेमिका शादीशुदा थी और उसका ढाई साल का बच्चा है। प्रेमी अविवाहित था। प्रेमिका कुछ दिनों पहले ही पति से झगड़ा कर मायके चली आई थी। खुदकुशी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ग्राम रामबाग दिनेशपुर निवासी 22 वर्षीय युवक राहुल मंडल पुत्र भवतोष मण्डल और गांव के ही डाला चांद की विवाहित पुत्री पूनम का शव गांव के एक खेत में ट्यूबेल के पास गुरुवार को मिला। ट्यूबवेल की ओर गए एक युवक की नजर शव पर पड़ी तो उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

पूनम की साढ़े तीन साल पहले दिनेशपुर वार्ड एक निवासी युवक से शादी हुई थी। वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। राहुल मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिनों पूर्व पूनम पति से नाराज होकर मायके चली आइ थी। पिछले एक साल से पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top