Uttarakhand News

उत्तराखंड में प्रेमी एक न हो सके तो इस तरह दोनों ने किया प्रेम कहानी का The End

Ad

उत्तराखंड में प्रेमी एक न हो सके तो इस तरह दोनों ने किया प्रेम कहानी का The End

उत्तराखंड के नानकमत्ता से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां एक प्रेमी युगल ने नानकसागर जलाशय में कूदकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। एक-दूसरे को बेइंताह मोहब्बत करने के बाद भी जब दोनोे एक नहीं हो सके तो प्रेमी युगल ने अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। दोनों बरेली के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रेमी युगल रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर बीते चार अगस्त को घर से भाग गए थे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट भी प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सीओ महेश चंद्र बिंजोला भी मौके पर पहुंचे और जल पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले और तलाशी लेने पर उनके पास से मिले आधारकार्ड से उनकी शिनाख्त की गई।

तलाशी लेने पर युवक का आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन बरामद होने पर एक नंबर पर संपर्क किया तो वह चारुबेटा खटीमा निवासी रामविलास पुत्र प्रीतम सिंह था। इसके बाद उन्होंने मौके पर आकर दोनों की पहचान की। उन्होंने दोनों की पहचान अपने साले 57/301 गंगापुर कॉलोनी थाना विथरी चैनपुर जिला बरेली यूपी किशन लाल कश्यप (25) पुत्र सौदान कश्यप और युवती की पहचान गंगापुर कॉलोनी थाना विथरी चैनपुर बरेली की राजकुमारी (21) पुत्री प्रेमपाल के रूप में की। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top