Uttarakhand News

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता ने ठानी,सैनिक स्कूल खोलकर करेंगे देश की सेवा

Ad

देहरादूनः भारत की सेना को समय-समय पर उत्तराखंड ने कई जवान दिये है। राज्य में हर परिवार का सदस्य भारतीय सेना में हैं। पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में  भारत के 40 जवान शहीद हो गए। इसके कुछ दिन बाद 16 फरवरी को राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता ने अपने बेटे की शहादत से पूरी तरह से टूट गए है लेकिन वो उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। जब वायुसेना ने अपने भाईयों की शहादत का बदला आतंकियों के घर में घुस कर लिया तो शहीद मेजर के पिता सीसी बिष्ट ने वायुसेना की बहादुरी को सलाम किया। शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता सीसी बिष्ट ने बताया कि वे अपने शहीद बेटे के नाम पर एक आवासीय सैनिक स्कूल खोलने की सोच रहे है, जिसमें वे गरीब और जरूरतमंद को निशुल्क शिक्षा और सैनिक ट्रेनिंग दी जायेगी, जिसके लिए पूर्व इंस्पेक्टर सीसी बिष्ट ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की है। साथ ही बताया कि वे सरकार से मिलने वाली मदद को सैनिक स्कूल के निर्माण में लगा देगे। इसके लिए उन्होंने हल्द्वानी , रानीखेत और देहरादून में जहां भी भूमि मिलेगी वही स्कूल खोला जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नम आंखो से उन्होंने बताया कि स्कूल के निर्माण से कई गरीब बच्चों को फायदा मिलेगा और जो बच्चे इस स्कूल से आगें बढ़कर मेजर बनेंगे तो वे उन बच्चों के रूप में अपने मेजर बेटे को देखेंगे। सीसी बिष्ट ने बताया कि स्कूल से उन बच्चों को फायदा मिलेगा जिनके मन में देश के लिए कुछ करने की उमंग है, पर संसाधन ना होने से वे कमजोर पड़ जाते है। शहीद चित्रेश की तेरहवी पर मंगलवार को मेजर की मंगेतर अपने माता-पिता के साथ घर पहुंची जिसके बाद मंगेतर को देख सभी की आंखे नम हो गई। जिसने भी चित्रेश की मंगेतर को देखा वे अपने आंसू को नहीं रोक पाया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top