Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना, 15 मार्च को पहला मामला और 10 अगस्त को दस हजार पार

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले दस हजार से पार हो गए हैं। इस हफ्ते भी कोरोना वायरस के मामलों की मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को राज्य में 501 मामले सामने आए थे। सोमवार की बात करें तो कोरोना के 389 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 178 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा 110 ऊधमसिंहनगर, 41 देहरादून, 25 नैनीताल, दस पिथौरागढ़, सात टिहरी, छह-छह अल्मोड़ा और चमोली, तीन चंपावत, दो उत्तरकाशी, एक रुद्रप्रयाग के हैं। वहीं, 167 लोग ठीक हुए हैं, जबकि नौ की मौत हो गई। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10021 हो गया है, जिनमें से 6301 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 3547 मामले एक्टिव हैं, जबकि 134 लोगों की मौत हो गई है। 

यह कोरोना वायरस का 22वां हफ्ता चल रहा है। 21वें हफ्ते में जारी आंकड़ों की बात करें तो सैंपल जांच, संक्रमित मामले, रिकवरी और मृत्यु दर के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। इस सप्ताह 31732 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1955 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 1633 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 34 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले

अल्मोड़ा 328, बागेश्वर 165, चमोली 119, चंपावत 154,देहरादून 2072, हरिद्वार 2289, नैनीताल 1532, पौड़ी 276, पिथौरागढ़ 203, रुद्रप्रयाग 102, टिहरी 1103, ऊधम सिंह नगर 1118 और उत्तरकाशी में 636 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला 15 मार्च को सामने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top