Uttarakhand News

कोरोना मेडिकल बुलेटिन, हल्द्वानी, पौड़ी और देहरादून में एक-एक मौत के मामले

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के वजह से मौत का आंकड़ा 46 हो गया है। बुधवार को तीन मामले सामने आए हैं। एक हल्द्वानी से , एक देहरादून से और एक पौड़ी से मौत का मामला सामने आया है। राज्य में आज 28 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 29 मरीज हॉस्पिटल से ठीक होकर घर लौटे हैं। कुल कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 3258 हो गया है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2650 हो गई है। राज्य में अब 534 एक्टिव केस हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को सामने आए मामलों पर नजर डाले तो 9 देहरादून, 6 हरिद्वार,दो नैनीताल, 4 उत्तराकशी 4 पौड़ी और 3 ऊधमसिंह नगर में सामने सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top