Uttarakhand News

शर्मसार हुआ उत्तराखण्ड, पांच नाबालिगों ने किया 8 साल की मासूम से गैंगरेप

Ad

देहरादून: राजधानी के सहसपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। गांव में 8 साल की बच्ची से 5 नाबालिगों ने गैंगरेप किया। मामले के सामने आने के बाद गांव के लोगों के खासा आक्रोश है। पुलिस ने मामले में तुंरत एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि सभी आरोपियों की उम्र 9 से 14 साल के बीच है।  घटना बीते हफ्ते शुक्रवार की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for बच्ची रेप

पुलिस ने बताया कि  सहसपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ साल की मासूम घर के बाहर अकेले खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले पांच नाबालिग लड़के टॉफी देने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गए और फिर सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। बताया जाता है कि इस दौरान घर के किसी शख्स के आने पर नाबालिग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से बच्ची डरी सहमी रहने लगी। परिजनों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई। परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

Image result for court

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सभी नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि रेप की वारदात से पहले सभी ने फोन पर एक पॉर्न फिल्म देखी थी, जिसके बाद बच्ची को टॉफी देने के बहाने घर बुलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया।सहसपुर के थानाध्यक्ष नरेश राठौर के अनुसार दुराचार करने वाले आरोपियों की उम्र 9 से 14 साल के बीच है। वहीं पीड़ित बच्ची के पिता ऑटो ड्राइवर और माता गृहणी है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बच्ची की मां घास काटने गई थी। जिसका फायदा उठा आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गए और उसके साथ दुराचार किया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top