Uttarakhand News

उत्तराखंडः चाऊमीन खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Ad

max face clinic haldwani

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दरिदंगी की हद पार करने वाला मामला हरिद्वार से सामने आया है। जहां हरिद्वार के लक्सर में क्षेत्र का एक युवक 10 साल की मासूम बच्ची को चाऊमीन खिलाने के बहाने अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब बच्ची ने शोर मचाया शोर तो आरोपी ने उससे मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है। उसकी पत्नी भी पदार्था क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। गुरुवार को दोनों पति पत्नी काम के लिए चले गए थे। इसी दौरान उनके बच्चे भी स्कूल चले गए थे। स्कूल से आने के बाद उसकी 10 वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय बेटा घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी बीच आरोपी युवक ने बच्ची को चाऊमीन खिलाने के बहाने अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब परिवारवालें घर पहुंचने तब बच्ची ने अपने माता-पिता को पूरे मामले की जानकारी दी।

परिवारवालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः होटल मैनेजमेंट के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में पूजा के दौरान मकान की पाल टूटी, 2 की मौत, 14 घायल

यह भी पढ़ेंः फायरिंग से सहमा देहरादून, दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति घायल

यह भी पढेंः दरिंदगी की हद पार, 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढेंः हल्द्वानीः आईटीबीपी भर्ती में तबीयत बिगड़ने के बाद, युवक ने 14 दिन बाद दम तोड़ा

यह भी पढेंः हल्द्वानीः कैंसर से जंग जीतकर, क्रिकेट के मैदान में करी वापसी, दिल छूने वाली कहानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top