Uttarakhand News

सड़क हादसा, एसडीएम Rishikesh की कार विक्रम से टकराई, नौ लोग घायल

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा देहरादून से सामने आया हैं जहां। ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी प्रेमलाल सहित 9 लोग देहरादून मार्ग सात मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि बुधवार सुबह ऋषिकेश देहरादून के बीच सात मोड़ के पास करीब 10:15 बजे यह हादसा हुआ। उपजिलाधिकारी प्रेमलाल तहसील में नाजिर सुनील भट्ट के साथ ऋषिकेश कि तरफ आ रहे थे। वह अपनी आई10 कार के जरिये रानीपोखरी से ऋषिकेश आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार सात मोड़ के पास पहुंची तो उनकी कार एक विक्रम वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 मौके पर पहुंच गई।

max face clinic haldwani

जब यह हादसा हुआ तब विक्रम में 7 लोग सवार थे जो घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को राजकीय चिकित्सालय भेज दिया गया है। वहीं नजीर सुनील भट्ट को भी हल्की चोट आईं है। हादसे में उपजिलाधिकारी प्रेम लाल को ज्यादा चोट लगने के वजह से उन्‍हें एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घायलों में अमीषा (16 वर्ष) और तनु (17 वर्ष) पुत्री दिनेश, शोभा (40 वर्ष) पत्नी दिनेश निवासी रानीपोखरी, वर्षा (19 वर्ष) पुत्री शत्रुघ्न निवासी रायवाला, ऋचा (21 वर्ष) पुत्री एमआर कोठियाल निवासी पलसुवा बड़कोट डांडी, रश्मि (30 वर्ष) पुत्री अशोक कुमार निवासी भोगपुर, पुष्पा (40 वर्ष) पत्नी धीरेंद्र निवासी भोगपुर, श्याम सिंह (32 वर्ष) पुत्र मुखराम निवासी ढूंगी धार नई टिहरी शामिल हैं। सभी को भर्ती कराने के बाद तन्नू व पुष्पा की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर कर दिया है।

photo source-dainik jagran

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top