Uttarakhand News

अभी की सबसे बड़ी खबर, उत्तराखंड में नहीं है एक भी रेड जोन

Ad

अभी की सबसे बड़ी खबर, उत्तराखंड में नहीं है एक भी रेड जोन

उत्तराखंड के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में अब एक भी रेड जोन नहीं है। इसकी पुष्टि मुख्य सचिव ने प्रेस वार्ता के दौरान की है। हरिद्वार जिले को अब ग्रीन जोन शामिल किया है। बता दें कि पिछले दिनों ही हरिद्वार में सभी मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी थी और वह घर चले गए थे। बता दें कि उत्तराखंड में 93 मामले सामने आए हैं जिनमें से 52 से ज्यादा मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। हरिद्वार में अब एक भी मरीज नहीं है। राज्य में कोरोना से एक मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रेस वार्ता में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने लॉक डाउन 4 को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों को ज़ोन चिन्हित करने का अधिकार दिया गया था। एक्टिवेट केस, क्षेत्र, जनसँख्या के साथ, 7 दिन में डबलिंग रेट और मृत्य दर और टेस्टिंग के आंकड़ों के हिसाब से जिलों को अलग-अलग श्रेणी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कंटेंनमेंट जोन में नियमों को औऱ सख्त किया जाएगा और कंटेनमेंट जोन के बाहर बफर जोन बनाए जाएंगे।

उत्तराखंड में डबलिंग रेट-15.5 दिनऔर रिकवरी परसैन्ट-56% हैं। वहीं प्रदेश में काँटेन्मेंट जोन की संख्या 7 है।

ऑरेंज जोन जिलों की बात करें तो इस लिस्ट में अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल,उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी शामिल हैं।वहीं टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग और चंपावत को ग्रीन जोन में रखा गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top