Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि पर्वतीय जिलों (Uttarakhand weather alert) में थोड़ी बहुत राहत है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 23 मई से 25 मई तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट (uttarakhand orange and yellow alert) भी जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में 3 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 25 मई के बाद से ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। अलर्ट के बाद सभी डीएम, एसएसपी और आपदा प्रबंधन को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को दर्शन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। केदारनाथ के दर्शन के लिए नए पंजीकरणों पर 25 मई तक रोक लगा दी गई है। धाम में हो रही बर्फबारी और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। जिन श्रद्धालुओं ने 25 मई तक के लिए पंजीकरण कराए हैं, वे ही दर्शन कर सकेंगे। नए श्रद्धालु 26 मई से पंजीकरण करा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top