Uttarakhand News

उत्तराखंडः रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे डेढ़ करोड़ रुपये

Ad

max face clinic haldwani

देहरादूनः राज्य में ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। बेराजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए ठग उनसे मोटी रकम लेते हैं और फिर उनके रुपए लेके फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से सामने आया है। जहां हरिद्वार जिले के कनखल में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक पंडित और उसके रिश्तेदारों से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए गए। नौकरी नहीं लगने पर आरोपित से पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि थाना कनखल में रहने वाले पंडित चारू चंद्र कोठारी के पास बागपत उत्तर प्रदेश भूपेंंद्र आता-जाता रहता था। उसने पंडित चारू चंद्र से कहा कि उसकी रेलवे के बड़े अधिकारियों से अच्छी बातचीत है। वह उसकी रेलवे में नौकरी लगवा सकता है। झांसे में आकर चारू ने लाखों रुपये उसे दे दिए और उसके बाद अपने सभी रिश्तेदारों से भी मिलवा दिया। रिश्तेदारों ने भी उसे नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये दे दिए। लेकिन काफी दिन बाद भी जब रेलवे बोर्ड से नौकरी की कोई खबर नही आई, तो चारू और रिश्तेदारों ने भूपेद्रं की तलाश की। 

जब पीड़ितों ने उससे पैसे वापस करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इतना ही नही भूपेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद चारू ने पुलिस को करोड़ों रुपये ठगे जाने की तहरीर दी। पुलिस ने जब केस दर्ज नही किया तो चारू और रिश्तेदारों ने कोर्ट की मदद ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भूपेन्द्र, आरएल सिंह निवासी पश्चिमी बंगाल, राहुल और रवि के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। वहीं थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान का कहना है मामले कि जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बादलों ने मचाया ताडंव, बादल फटने से मकान ढहा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पत्नी पति से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, हुआ कुछ ऐसा की हुई मौत

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे उन्मुक्त चंद, खुद किया ट्विट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी नैैनीताल बैंक में फिल्मों की तरह दीवार तोड़कर घुसे चोर, हुए नाकामयाब

ADVERTISEMENTS Ad
To Top