Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर: 28 मार्च को रुद्रपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, रैली को करेंगे संबोधित

Ad

नई दिल्ली:पूरा देश लोकसभा चुनाव के रंग में रंग गया है। सभी जगह केवल लोकसभा चुनाव में बनने वाली सरकार के बारे में बातें हो रही है। राष्ट्रीय दल अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए रैली कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी चुनावी माहौल दिन प्रतिदिन गर्म होते जा रहा है। राज्य में 5 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस और भाजपा में मंथन जारी है। दोनों ही दलों ने अभी तक लिस्ट जारी नहीं की है और मतदान 11 अप्रैल को होना है।

ADVERTISEMENTS Ad

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए राहुल गांधी ने देहरादून में रैली की। उन्होंने भाजपा पर चारों तरफ से निशाने दागे। अब उन्ही सवालों का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड पहुंच रहे हैं। खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर भाजपा टीम जल्द फैसला लेगी। लोकसभा संयोजक मानस एवं जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने 28 मार्च को मोदी मैदान में प्रधानमंत्री की विशाल रैली होने की संभावना जताई है। पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।


भाजपा राज्य प्रभारी/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भी 28 मार्च को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में मोदी की रैली की बात कही है। इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को रुद्रपुर पहुंचने वाले थे लेकिन खराब मौसम के चलते वो रैली में नहीं पहुंच सके। इसके अलावा  त्रिशक्ति सम्मेलन स्थगित होने के कारण सीएम योगी भी नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में भाजपा ने प्रधानमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम मांगे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले रुद्रपुर पहुंच चुके है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित हुए रैली में वो रुद्रपुर और पिथौरागढ़ पहुंचे थे।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top