Uttarakhand News

देहरादूनः पुलिस की बड़ी कामयाबी, नकली घी और पनीर की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Ad

max face clinic haldwani

देहरादूनः अगर आप भी डेयरी से पनीर या घी लेते हैं तो हो जाओ सावधान। देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने पटेलनगर के भुड्डी गांव में नकली घी और पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सहारनपुर से कच्चा माल लाकर यहां पर नकली घी और पनीर बनाया जा रहा था। 

बता दें कि फैक्ट्री संचालक की शहर के रेसकोर्स में खुद की डेयरी है। यहां वह फैक्ट्री में तैयार घी, पनीर की बिक्री तो करता ही है। साथ ही शहर की कई डेयरियों को सप्लाई भी करता था। पुलिस ने फैक्ट्री से दो क्विंटल नकली घी और एक क्विंटल नकली पनीर बरामद किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। 

पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि दून डेयरी से बेचे जा रहे पनीर और घी में मिलावट की जा रही है। इसके बाद एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने एसपी सिटी श्वेता चौबे की अगुवाई में टीम का गठन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। 

एसपी सिटी ने रेसकोर्स स्थित दून डेयरी के संचालक फरमान पुत्र फुरकान निवासी 88-ए, रेसकोर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पटेलनगर थाना क्षेत्र के भुड्डी गांव में मस्जिद वाली गली में उसकी एक फैक्ट्री है। पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो उनके होश उड़ गए। फैक्ट्री में कई तरह के केमिकल और पाउडर मिले। जिनसे नकली घी और पनीर बनाया जा रहा था। यहां नकली पनीर और घी को ड्रमों में भरकर रखा गया था।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इसकी सप्लाई एक-दो में होने वाली थी। पुलिस ने मौके से फरमान के साथ फैक्ट्री में काम कर रहे रोहित पुत्र मुनेश निवासी गंदा आसपुर जट थाना नागल सहारनपुर, संदीप पुत्र जयपाल और सुशील पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारान, थाना रामपुर जिला सहारनपुर, एलन पुत्र अमरदीप निवासी देवली थाना देहात कोतवाली जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि नकली घी को बनाने के लिए जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बादलों ने मचाया ताडंव, बादल फटने से मकान ढहा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पत्नी पति से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, हुआ कुछ ऐसा की हुई मौत

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे उन्मुक्त चंद, खुद किया ट्विट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी नैैनीताल बैंक में फिल्मों की तरह दीवार तोड़कर घुसे चोर, हुए नाकामयाब

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top