Uttarakhand News

हरिद्वार के रेस्ट्रों की गुडांगर्दी, मामूली विवाद में युवक को बेरहमी से पीट ड़ाला

Ad

देहरादूनः राजधानी दून से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां एक रेस्टारेंट में युवक अपने परिवार के साथ खाने के लिए गया था। आरोप है कि रेस्टारेंट स्टाफ से किसी बात को लेकर युवक का विवाद हो गया। इसके बाद स्टाफ ने युवक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। तहरीर पर पुलिस ने कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि ईशान दुग्गल निवासी रिस्पना नगर ने नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात्रि हरिद्वार रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में वह परिवार के साथ खाना खाने गए था। कुछ समय बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ से पीने के लिए पानी मांगने पर स्टाफ ने ईशान के भाई के साथ गाली-गलौच कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो रेस्टोरेंट स्टाफ के कुछ युवकों ने ईशान के साथ मारपीट शुरू कर दी।

ईशान ने पुलिस को बताया कि स्टाफ ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान रेस्टोरेंट स्टाफ में से किसी ने उसके सिर पर किसी ठोस चीज से वार कर दिया। इससे खून बहने लगा और वह बेहोश हो गए। उसे बचाने के लिए जब परिवारवाले आगे आए तो स्टाफ ने उनसे भी मारपीट की। वहीं घटना के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कमल गोस्वामी समेत तीन अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एसआइ प्रवीन सिंह पुंडीर का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top