Uttarakhand News

जिम कार्बेट में बाघों के साथ अब गैंडो का भी लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक..

Ad

हल्द्वानीः जिम कॉर्बेट पार्क देश में ही नही पूरी दुनिया में फैमस है। हर साल लाखों पर्यटक जिम कॉर्बेट की सुदंरता का लुफ्त उठाने आते हैं। पर्यटकों को जिम कॉर्बेट पार्क में लुभाने के लिए कई जानवर हैंं। लेकिन यहां के बाघ सभी पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं जिम कॉर्बेट में चार चांद लगाने के लिए राज्य सरकार ने वन विभाग के साथ मिलकर एक और बड़ी पहल की है।

बता दें कि जिम कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों को लुुभाने के लिए बाघ के साथ अब गैंडे भी देखने को मिलेंगे। आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। प्रमुख वन संरक्षक जयराज का कहना है कि वन्य जीव बोर्ड बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसके तहत कार्बेट पार्क में 10 गैंडे लाए जाएंगे।इस प्रोजेक्ट में चार करोड़ रुपए की लागत लगेगी। उन्होने बताया कि यह गैंडे असम और बंगाल सहित अन्य जगहों से लाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top