Uttarakhand News

उत्तराखंडः ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

Ad

देहरादूनः हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तब हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की बोगी में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से रेल परिसर में अफरातफरी मच गई।

बता दें आज कि सुबह साढ़े दस बजे सफाई कर्मियों ने प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर खड़ी ट्रेन की बोगी से निकलते धुएं को देखा। इसके बाद सफाई कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दे दी। सूचना मिलते ही सुबह 11 बजे फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंच गई। और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से छत और चार सीटें पूरी तरह जल गई हैं।

ट्रेन सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंची थी। और क्लीनिंग के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 08 पर खड़ी की गई थी। वहीं फायर ब्रिगेड के एसएसओ रायसिंह राणा का कहना है कि जांच में पता चला है कि शॉट सर्किट के वजह से आग लगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top