Uttarakhand News

विभाग को मिली शिकायत, शिक्षा सचिव ने स्कूलों को दी हिदायत

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थान को बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षा विभाग स्कूलों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्हें हिदायत दी गई है कि वो केवल ट्यूशन फीस ही लें। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि अगर किसी भी स्कूल के खिलाफ फीस के संबंध में शिकायत आएगी तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के बंद होने के बाद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में भी कुछ स्कूल पूरी फीस की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा संस्थान की ओर से अभिभावकों पर दबाव भी बना रहे हैं और इनमें कई ऐसे लोग हैं जिनका कोरोना वायरस के चलते रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है।

कुछ स्कूल मासिक फीस को ही ट्यूशन बोल रहे हैं और जमा ना करने पर बच्चे को ऑनलाइन क्लास से बाहर करने की धमकी दे रहे हैं। इस तरह की शिकायत विभाग के पास पहुंची है। इसके अलावा कई स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाए जाने को लेकर भी शिकायत मिती है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह केवल ऑनलाइन ट्यूशन फीस ही ले सकते हैं। इसके अलावा अन्य मदों में शुल्क लेने वाले स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 28 अप्रैल तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, तीन दिन बढ़ाई गई अवधि

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 5084 केस सामने आए, 1466 लोग रिकवर हुए

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगी शराब की दुकानें

यह भी पढ़ें: डरना नहीं लड़ना है, 24 घंटे में कोरोना को हरा चुके हैं दो लाख से ज़्यादा मरीज

यह भी पढ़ें: नैनीताल: दिल्ली से पहुंचे 10 संक्रमित प्रवासी हुए गायब, फोन भी कर दिया बंद

यह भी पढ़ें: कोरोना उत्तराखंड: काउंटी खेलने इंग्लैंड जा रहे मयंक मिश्रा को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top