Nainital-Haldwani News

नैनीताल: दिल्ली से पहुंचे 10 संक्रमित प्रवासी हुए गायब, फोन भी कर दिया बंद

Ad

रामनगर: ये वक्त लापरवाही नहीं बल्कि सतर्कता बरतने का है। इस समय आपकी एक गलती आपके साथ आपके परिवार, साथियों या मासूमों पर भारी पड़ सकती है। रामनगर से प्रवासियों द्वारा बड़ी लापरवाही की खबर आई है। दरअसल संक्रमित करीब दस प्रवासी गायब हो गए। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो पता चला कि नंबर गलत दर्ज किया हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में लोगों की कोरोना जांचें लगातार की जा रही हैं। रामनगर में बीते दिन करीब दस लोगों ने अलग-अलग जगहों पर अपनी कोरोना जांच कराई थी। एक दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उनके द्वारा कार्यालय में दर्ज कराए गए नाम पते व मोबाइल नंबर के अनुसार संपर्क साधने की कोशिश की गई।

लेकिन सभी के नंबर बंद मिले। ना ही उनका पता ही कन्फर्म हो पाया। ऐसे में दस कोरोना संक्रमित प्रवासियों के गायब होने से स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रशासन में हाय तौबा मच गई। लाजमी है कि इस तरह की घटना से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में विभाग को जल्द से जल्द इन संक्रमितों को खोजना होगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: डॉक्टर नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जोशीमठ में ग्लेशियर फटने की खबर, पुलिस ने जारी किया संदेश

कोविड के नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस संक्रमित लोग गायब हो गए हैं। जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। का पता नहीं चल पा रहा है। वह कोरोना पॉजिटिव आए थे। प्रशासन व पुलिस को लापता लोगों के बारे जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली से आए अलग-अलग जगह के 46 प्रवासी जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते दिनों दिल्ली से रोडवेज बस से आए प्रवासियों की जांच की गई थी। इसमें 31 रामनगर क्षेत्र तथा 15 पौड़ी, बेतालघाट, हल्द्वानी के प्रवासी हैं। इस हिसाब से तीन दिन के भीतर 175 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: घर बैठे बैठे Euro Kids स्कूल के नन्हे मुन्हे छात्रों ने मनाया Earth Day, दिया ज़रूरी संदेश

यह भी पढ़ें: सरकार का ऐलान, उत्तराखंड में 50 लाख युवाओं को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया लेकिन 49 ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: रोचक: पहले वैक्सीन चुराई फिर उन्हें वापस कर गया चोर, नोट में लिखा Sorry

ADVERTISEMENTS Ad
To Top