Uttarakhand News

देवभूमि के लोगों के लिए देवदूत बनें सोनू सूद,स्पेशल फ्लाइट से पहुंचाया घर

देवभूमि के लोगों के लिए देवदूत बनें सोनू सूद,स्पेशल फ्लाइट से पहुंचाया घर

कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। इस माहामारी ने कई लोगों की जान ले ली है। कोरोना को हराने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया। इस माहामारी से लड़ने के लिए कई बड़ी हस्तियां लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। वहीं दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को अपने घर भेजने का सिलसिला भी लगातार जारी है। प्रवासियों को अपने घर पहुंचाने के लिए बॉलीवुड का बड़ा सितारा देवदूत बनकर आया है। जो दिन रात एक करके प्रवासियों को अपने घरों तक पहुंचा रहा है। हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की। यूं तो सोनू सूद रील लाइफ में नेगेटिव किरदार निभाते हैं। लेकिन उनकी रीयल लाइफ इससे पूरी विपरीत है। माहामारी के बीच सोनू सूद जिस तरह लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं शायद ही कोई और बड़ी हस्ती लोगों की मदद के लिए सामने आई हो।

बता दें कि सोनू सूद ने उत्तराखंजड के 172 प्रवासियों को मुंबई से स्पेशल फ्रलाइट से राज्य वापस भेजा है। शुक्रवार को शाम 4 बजे एयर एशिया की विशेष फ्लाइट गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रवासियों को लेकर मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पहुंचे प्रवासियों ने सोनू सूद की खुले दिल से प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि सच में सोनू उनके लिए एक फरिश्ते बनकर आए हैं। यात्रियों को उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान नायब तहसीलदार रूप सिंह, नोडल अधिकारी अजय पांडे आदि की देखरेख में संस्थागत क्वारंटाइन के लिए देहरादून और अन्य जगहों पर भेज दिया गया है। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने का कहना है कि मुंबई से आए यात्रियों में कुछ के साथ बच्चे भी थे, जिन्हें उनके जिलों में क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है।

प्रवासियों का कहना है कि सोनू उनके लिए देवदूत बनकर प्रकट हुए हैं। भला अपने खर्चे से कौन ही किसी की मदद करता होगा। लेकिन सोनू ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जो शायद ही कोई कर सके। प्रवासियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते लंबे समय से मुंबई में फंसे हुए थे। उनके राज्य वापसी के लिए जब सारे रास्ते बंद हो गए तो उन्होने सोनू को अपनी परेशानियों से रुबरू करवाया। तो सोनू ने उनसे कहा की आपकी समस्या में समझ सकता हूं। और आपकी मदद में करूंगा। फिर क्या था सोनू ने उनके लिए फ्लाइट के टिकट करवा दिए और हमें अपने घर वापस भेजा।

To Top
Ad