Uttarakhand News

उत्तराखंडवासियों को सोनू सूद ने बस से पहुंचाया अपने घर,लोग बोले Thank You

Ad

उत्तराखंडवासियों को सोनू सूद ने बस से पहुंचाया अपने घर,लोग बोले Thank You

कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। इस माहामारी ने कई लोगों की जान ले ली है। कोरोना को हराने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया। इस माहामारी से लड़ने के लिए कई बड़ी हस्तियां लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। वहीं दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को अपने घर भेजने का सिलसिला भी लगातार जारी है। प्रवासियों को अपने घर पहुंचाने के लिए बॉलीवुड का बड़ा सितारा देवदूत बनकर आया है। जो दिन रात एक करके प्रवासियों को अपने घरों तक पहुंचा रहा है। हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की। यूं तो सोनू सूद रील लाइफ में नेगेटिव किरदार निभाते हैं। लेकिन उनकी रीयल लाइफ इससे पूरी विपरीत है। माहामारी के बीच सोनू सूद जिस तरह लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं शायद ही कोई और बड़ी हस्ती लोगों की मदद के लिए सामने आई हो।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मुंबई में उत्तराखंड के कई प्रवासी लॉकडाउन के चलते फंस हुए हैं। लोगों को अपने घर वापस जाने में कई दिक्कतें का सामना कर पड़ रहा है। ऐसे में वहां फंसे कई उत्तराखंडवासियों के लिए सोनू सूद एक मसीहा बनकर प्रकट हुए हैं। सोनू ने मुंबई में फंसे 19 उत्तराखंडी को अपने घरों तक बस से पहुंचाया। रविवार देर रात करीब 12:30 पर बस ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंची तो लोगों की आंखे नम हो गई। और उन्होने सोनू का धन्यवाद किया। इनमें से 10 लोग ऋषिकेश पहुंचे। आठ लोग टिहरी के, एक भानियावाला और ऋषिकेश का है। वहीं आठ लोगों को शरीर का तापमान अधिक होने के वजह से उन्हे रुड़की में उतारकर संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया गया है।

प्रवासियों का कहना था कि वे लोग 5 जून को वडाला, मुंबई से चले थे। इतना ही नही सोनू सूद खुद उनको छोड़ने आए। और रास्ते के लिए सभी के खाने-पीने, सैनिटाइजर, बिस्कुट, नमकीन इत्यादि का इंतजाम भी किया। प्रवासियों का कहना है कि सोनू उनके लिए देवदूत बनकर प्रकट हुए हैं। भला अपने खर्चे से कौन ही किसी की मदद करता होगा। लेकिन सोनू ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जो शायद ही कोई कर सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top