Uttarakhand News

जल्द पर्यटक देख सकेंगे अद्भुत नजारा, टिहरी झील के किनारे बनेगी रिंग रोड

Ad

देहरादूनः टिहरी झील भारत में ही नही पूरी दुनिया में फेमस है। हर साल लाखों पर्यटक इस झील को देखने के लिए देश-दुनिया से आते हैं। टिहरी झील को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए टिहरी बांध के किनारे 234 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाई जाएगी। ताकी झील की खूबसूरती का लुफ्त उठाने आए पर्यटकों को किसी भी दिक्कतों का सामना ना करना पड़ें। और वे रिंग रोड का लुफ्त तो उठा ही सकेंगे और वहीं वे टिहरी झील की खूबसूरती का यह भव्य नजार अपनी यादों मे कैद कर सकेंगे।

बता दें कि टिहरी बांध के किनारे 234 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाई जाएगी। संबंधित विभाग ने रिंग रोड की डीपीआर भी तैयार कर ली है। रिंग रोड के निर्माण में 335 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टिहरी झील 42 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली है। जिसके किनारों पर 234.6 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाई जाएगी। टिहरी के डीएम वी षणमुगम ने शासन से मिले निर्देशों के बाद संबंधित विभागों से निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा है। टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई है। अब झील के किनारे डबल लेन रिंग रोड बनाई जाएगी। रिंग रोड में 4 पुलों का भी निर्माण किया जाएगा।

उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सरकार लगातार पर्यटन क्षेत्र को और भी खूबसूरत बनाने की कोशिशों में लगी है। अब रिंग रोड बनने से टिहरी झील में पर्यटकों की आवाजाही और भी ज्यादा बढ़ेगी। वहीं चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले पर्यटक भी इस खूबसूरत रिंह रोड़ का लुफ्त उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः दहेज के लिए पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर घर से निकाला

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड के करणवीर कौशल ने जमाया शतक, फिर बने पहले खिलाड़ी

यह भी पढ़ेंः रुद्रपुरः प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया, डिप्रेशन में उठाया जानलेवा कदम

यह भी पढ़ेंः बिन्दुखत्ता की ‘कंचन परिहार’ का कमाल, महिला T-20 टीम में बनाई जगह

photo source-rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top