Uttarakhand News

उत्तराखंडः भारी बर्फबारी के बीच जंगल में फंसे 7 छात्र, ठंड से एक की मौत

Ad

देहरादूनः नए साल के आते ही पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से जहां एक और पर्यटक काफी खुश हैं। वहीं पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। बर्फबारी के वजह से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। एक बार फिर बर्फबारी की वजह से एक छात्र की मौत हो गई। घटना उत्तराकाशी की है जहां बर्फबारी में रास्ता बंद होने के कारण कुछ छात्र अपने घरों के लिए निकले थे। यह 7 छात्र रास्ता भटक गए और बर्फबारी के बीच कहीं फस गए थे। इन में से एक छात्र की मौत हो गई है।

बता दें कि बड़कोट आईटीआई के 7 छात्र पोलगांव और राडी के बीच रास्ता भटक गए थे। इन छात्रों के नाम सूरज, प्रह्लाद, शुभम, राजन, विशाल और अनुज बताए जा रहे हैं। यह सभी आईटीआई के छात्र हैं। यमुनोत्री हाईवे बंद होने के वजह से इन छात्रों को घर जाने के लिए बड़कोट से कोई वाहन नहीं मिला। इसके बाद यह सब ही पैदल ही उत्तरकाशी की तरफ चल पड़े। मुराल्टा जंगल में भारी बर्फ के वजह से सभी छात्र रास्ता भटक गए।

आस पास कोई गांव ना होने की वजह से उन्हें ठिकाना भी नहीं मिल सका। कड़ाके की ठंड के कार अनुज सेमवाल की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इस बीच विशाल और राजन आगे निकले और किसी तरह से अपने फंसे होने की सूचना प्रशासन तक पहुंचाई। सूचना मिलते एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। और कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने छात्रों का पता लगाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top