CM Corner

आधार कार्ड नहीं बना तो सीएम को कॉल कर दे डाली हरकी पैड़ी को उड़ाने की धमकी

Ad

हल्द्वानी: दो दिन पहले उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र रावत के फोन कर हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान केशवानंद पुत्र विद्यादत्त निवासी ग्राम आंताखोली तहसील चाकीसैंड़ पट्टी कंडारस्यू जिला पौड़ी के रूप में हुई है। आरोपी की कॉल ने पुलिस की सांसे फूला दी थी। आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने बिलकेश्वर मंदिर के गेट पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से वो नंबर भी बरामद हुआ है जिसने उसने 9 नंवबर को सीएम को फोन किया था। उसने कॉल कर धमकी देने की बात कबूली है।

शनिवार को किया कॉल

आरोपी मौजूदा वक्त पर प्रेमनगर क्षेत्र में रहता है। शनिवार को आरोपी ने जब सीएम के नंबर पर कॉल किया था तो कॉल उनके प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह रावत ने रिसीव की। दूसरी तरफ से बात कर रहे शख्स ने हरकी पैड़ी को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी देते ही बगैर और कुछ कहे फोन काट दिया। प्रोटोकॉल अधिकारी ने इस संबंध में तुरंत देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी को जानकारी दी। सीएम के मोबाइल फोन पर आई इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देहरादून पुलिस की ओर से हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से संपर्क साधा गया। देर शाम इस संबंध में प्रोटोकॉल अधिकारी की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज करा दिया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया

पुलिस पूछताछ में आरोपी शख्स ने बताया कि वह अपना आधार कार्ड ना बनने को लेकर सीएम से नाराज चल रहा था। 2016 में आदार कार्ड बनाने के लिए वह पौडी में आयोजित मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचा था। उसका काम नहीं हुआ तो वह गुस्से में आ गया। उसने 17/02/2016 के दिन श्रीनगर थाना में फोन कर सीएम को नुकसान पहुंचाने धमकी दी। पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। एक साल वह जेल में रहा।

जेल से आने के बाद वह हरिद्वार पहुंचा। आधार कार्ड नही था तो वह मजदूरी करने में मजबूर हो गया। इसके चलते वह गुस्से में आया और हरकी पैड़ी को उड़ाने की धमकी दे डाली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे और पत्नी है। वह दो साल से उसने नहीं मिला है ना ही संपर्क हुआ है। गांव में भी उसका कई लोगों से विवाद चल रहा है। आरोपी को 41 सीआरपीसी का नोटिस दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top