Uttarakhand News

दूनः रेलवे स्टेशन पर अब टिकट के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, मिलेगी खास सुविधा

Ad

देहरादूनः राज्य में रोजाना रेल से सफर करने वालों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए अकसर लंबी लाइन में लगना पड़ता है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। देहरादून रेलवे स्टेशन पर सामान्य श्रेणी का टिकट पाने के लिए अब यात्रियों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से दून समेत मुरादाबाद मंडल के सभी ए-श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान हो रही दिक्कतों के चलते एटीवीएम मशीनें लगाने का फैसला लिया है। अक्सर देखा गया है कि सामान्य श्रेणी के टिकट लेने वाले यात्रियों को कई दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। कई बार लाइन लंबी होने के वजह से उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। इसके चलते वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने दून समेत सभी स्टेशनों के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षकों से मशीनों की जरूरत की जानकारी मांगी है। वहीं दून रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि स्टेशन पर एटीवीएम मशीन मुख्य दरवाजे के पास लगाई जाएगी। उन्होने बताया कि एटीवीएम के अलावा यात्रियों को मोबाइल एप के जरिये भी सामान्य श्रेणी का टिकट लेने की जानकारी दी जा रही है। इसे लेकर एक महिने से जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 

दून स्टेशन पर रोजाना करीबन चार से पांच हजार यात्री सामान्य श्रेणी का टिकट खरीदते हैं। ऐसे में स्टेशन पर एटीवीएम मशीन लगने से यात्रियाें को टिकट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसके लिए उत्तर रेलवे दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड जारी करेगा। बता दें कि यात्रियों को एटीवीएम में स्मार्ट कार्ड स्वाइप करना होगा। स्मार्ट कार्ड प्रीपेड व्यवस्था पर काम करेगा। इसमें यात्रि 50 रूपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के रिचार्ज करा सकेगा। इसकी वैधता रिचार्ज करने की आखिरी तिथि से छह महीने तक की होगी।

pic source- amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top