Uttarakhand News

उत्तराखंड भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी यूटिलिटी, दो शव मिले, रेस्क्यू जारी

Ad

देहरादूनः दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने सभी के होश उड़ा दिए। हथियारी के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में लापता दो के शव मंगलवार की सुबह बरामद कर लिए गए। लेकिन अभी भी कई लोग लापता हैं। वहीं हादसे के समय घायल चालक को बचा लिया गया था।

बता दें कि हादसा सोमवार को हुआ था। गाड़ी विकासनगर से लावड़ी गांव जा रहा थी। गाड़ी चालक प्रवेश कुमार पंवार पुत्र नेपाल सिंह पंवार शाम चार बजे जैसे ही हथियारी बैंड के पास पहुंचे। तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। और गाड़ी सड़क से नीचे यमुना नदी में जा गिरी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई औऱ भीड़ ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी में छह से सात यात्री सवार थे। हालांकि अभी ये यात्रियों की संख्या कनफर्म नहीं है।

हादसे के बाद एसडीआरएफ टीम ने 25 किलोमीटर के दायरे में खोज और बचाव कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा का कहना है कि हादसे में घायल को इलाज के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गाड़ी में कुल कितने लोग सवार थे। इसकी अभी तक पुष्टी नही हुई है।  

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पहले युवक की गला काटकर की हत्या, फिर शव जंगल में फेंका

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड सनसनीः कमरे में पंखे से लटका मिला पॉलीटेक्निक के छात्र का शव

यह भी पढ़ेंः MBPG छात्रसंघ चुनाव अपडेट: अध्यक्ष पद पर निर्दलीय राहुल धामी का कब्जा

यह भी पढ़ेंः नैनीतालः पिता ने 6 साल के बेटे को जबरदस्ती पिलाई शराब, रोंगते खड़े कर देगी वजह

यह भी पढ़ेंः रुद्रपुरः पिता ने बेटे को PUBG खेलने से रोका, तो बेटे ने पिता को ही बेरहमी से पीट डाला

photo surce- amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top