Uttarakhand News

सियाचिन से आई बुरी खबर, उत्तराखंड के लाल ने तोड़ा दम

Ad

हल्द्वानी: सियाचिन से एक बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखण्ड के निवासी सैनिक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ऑक्सिजन की कमी के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें चढीगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

खबर के अनुसार उत्तराखंड निवासी जवान रमेश बहुगुणा सियाचिन सेक्टर में तैनात थे और बीमार होने की वजह से चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती थे। बहुगुणा महार रेजिमेंट के जवान थे और टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र के सबली गांव के रहने वाले थे। जवान के परिवार का कहना है कि भयंकर ठंड और ऑक्जिसन की कमी के चलते रमेश बीमार हुए थे। 38 साल के जवान के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो ऋषिकेश में रहते हैं।

बहुगुणा 2002 में सेना में शामिल हुए थे। उनके भाई दिनेश दत्त बहुगुणा ने बताया कि सियाचिन में भयंकर ठंड से उनके भाई की तबीयत बिगड़ गई थी। जवान का अंतिम संस्कार ऋषिकेश में पूर्णानंद घाट में हुआ था। 31 जनवरी को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होने पर बहुगुणा को चंडीगढ़ अस्पताल लाया गया था। तीन दिन अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने सोमवार रात को अंतिम सांस ली। जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके घर व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जवान बेटे की शहादत के बाद मां और पत्नी सदमे में हैं। हवलदार रमेश ने मार्च में बच्चों के एडमिशन के लिए घर आने का वादा किया था। दोनों छोटे बच्चे पापा के घर लौटने के इंतजार में हैं।  पिछली बार नवंबर 2019 में जब हवलदार रमेश ड्यूटी पर गए थे, तब उन्होंने बच्चों से नई कक्षा में एडमीशन दिलाने के लिए मार्च में घर आने का वादा किया था। रमेश के निधन की खबर गांव में फैलते ही मातम पसर गया है। बड़े भाई दिनेश बहुगुणा और महेश बहुगुणा घटना से जहां काफी दुखी और आहत हैं, वहीं उन्हें अपने भाई की देश सेवा पर गर्व भी है।

बेटे की शहादत की खबर सुनते ही जहां मां सरस्वती देवी सदमे में है, वहीं पत्नी लक्ष्मी बदहवास स्थिति में अपने बेटा अभिनव व बेटी वैष्णवी के साथ नई टिहरी से अपने घर साबली पहुंच गई। रमेश का बेटा पहली व बेटी एलकेजी में पढ़ती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top