Uttarakhand News

उत्तराखंड में टूटे सभी रिकॉर्ड, कोरोना वायरस के 501 मामले सामने आए

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना वायस के 501 मामले सामने आए हैं जबकि 232 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया। शनिवार को कोरोना वायरस के चलते 5 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 172 मामले हरिद्वार से सामने आए हैं। इसके अलावा बागेश्वर 10, चमोली 1,चंपावत 1, देहरादून 38, ऊधमसिंह नगर से 171,नैनीताल 85 , पौड़ी 9,पिथौरागढ़ तीन , रुद्रप्रयाग दो, टिहरी 4 और उत्तरकाशी में 5 मामले सामने आए हैं। जो पांच मौत के मामले सामने आए हैं वह देहरादून जिले से हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 9402 हो गया है और 5963 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 117 हो गय़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले पर नजर -जिला वाइज़

अल्मोड़ा में 322, बागेश्वर में 165,चमोली में 112,चंपावत में 144, देहरादून 1997,हरिद्वार में 1984,नैनीताल में 1491,पौड़ी 273,पिथौरागढ़ में 193, रुद्रप्रयाग में 93,टिहरी में 580, ऊधमसिंह नगर में 1704 और उत्तरकाशी में 344 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top