Uttarakhand News

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। सड़क हादसों के वजह से कई लोगों को अपनी जिदंगी गंवानी पड़ती है। ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर हुआ है।

बता दें की देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग मेें सकनीधार के पास बेकाबू कार गहरी खाई में समा गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top