Uttarakhand News

उत्तराखंड में Dengue के डंक का कहर, महिला की मौत, मरीजों की संख्या 254 पहुंची

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड में डेंगू का बुखार लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। देहरादून में डेंगू पीड़ित एक और महिला मरीज की मौत हो गई है। देहरादून में डेगू के 27 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में लगातार बढ़ती ही जा रही है और अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 254 पहुंच गई है। 

max face clinic haldwani

बता दें कि देहरदून में ओल्ड सर्वे रोड निवासी 26 वर्षीय महिला की मौत डेंगू होने से हुई है। बुधवार को महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने रात को महिला को कोरोनेशन अस्पताल से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। महिला को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और लिवर में संक्रमण भी था। महिला को हेपेटाइटिस-बी भी ता। इसके बाद महिला को मंहक इन्दिरेश अस्पताल के वेंटीलेटर में रखा गया था। जहां महिला की मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रशासन महिला की रैपिड और एलाइजा की जांच करवाई। लेकिन जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। रिपोर्ट देखने के बाद ही वह इस मामले के बारे में बता पाएंगे।  

देहरादून में बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है। स्वास्थ्य विभाग पूरी जांच में जुटा है कि आखिर कैसे डेंगू के बढ़ते प्रकोप को नष्ट किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top