Uttarakhand News

उत्तराखंडः पहाड़ में घास काटने गई महिला पर गिरी चट्टान, मौके पर तोड़ा दम

Ad

नैनीतालः पहाड़ में अकसर भूस्खलन होते रहता है। इसके वजह से पहाड़ की चट्टाने और पत्थर टूटते रहते हैं। चट्टान और पत्थर गिरने की वजह से ना जाने कितने लोगों को अपनी जिदंगी गवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा पिथौरागढ़ से सामने आया है। जहां रांथी गांव में बोल्डर की चपेट में आने से एक महिला खाई में गिर गई। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

बता दें कि पिथौरागढ़ की रहने वाली राधा देवी उम्र 37 साल रांथी गांव में अपनी जेठानी नंदा देवी के साथ जंगल गई हुई थी। जहां बुढकाफल की पहाड़ी में दोनों मवेशियों के चारे के लिए घास काट रही थी। घास काटते समय अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। बोल्डर की चपेट में आने से राधा देवी गहरी खाई में जा गिरी। यहा देख जेठानी नंदा देवी के होश उड़ गए। और वो तुरंत गांव पहुंची और लोगों को इस हादसे के बारे में बताया।

इसके बाद शाम 7 बजे गांव के लोग किसी तरह खाई तक पहुंचे और राधा देवी को खाई से निकाल लिया। और धारचूला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top